Sunami Media

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने दादा,,,



छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं. भिलाई के एक निजी अस्पताल में उनके पुत्र चैतन्य बघेल और पुत्रवधू ख्याति बघेल को पहले पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. यह खुशखबरी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाईयां मिलने लगी है. दादा बनने की जानकारी सीएम भूपेश बघेल को मिलते ही वे रायपुर से भिलाई अस्पताल पहुंचे और दादा और दादी ने अपने पोते को गोद में लिया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की धर्मपत्नी ख्याति बघेल को सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर भिलाई के शास्त्री नगर स्थित निजी बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में सुबह 8:00 बजे के करीब भर्ती कराया गया. यहां पर ख्याति बघेल ने सुबह 9.42 बजे के लगभग एक स्वस्थय बालक शिशु को जन्म दिया.

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media