Sunami Media

रिकोकला के प्रमोद बने छत्तीसगढ़ साहू संघ के आई. टी. सेल सदस्य...

रिकोकला के प्रमोद बने छत्तीसगढ़ साहू संघ के आई. टी. सेल सदस्य...

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत आने वाले एक छोटे से गाँव रिकोकला के निवासी प्रमोद कुमार साहू को प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के आई. टी. सेल. विभाग में संघठन सचिव  की जिम्मेदारी दी गई है ज्ञात हो की कुछ दिन पूर्व ही प्रमोद कुमार साहू ने जिला साहू संघ की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के समाजिक अध्यक्ष टहल राम साहू की उपस्थिति में अध्यक्ष सुनील साहू के साथ शपथ लिया था इसके कुछ ही दिन बाद मिले विशेष जिम्मेदारी के प्रति प्रमोद आश्चर्य से सराबोर है एवं ह्रदय तल से इसके प्रति प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू, राज्यमंत्री व तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू एवं आई. टी.सेल के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही उन्होंने बताया की समाजिक संरचनाओं के प्रति सामजिक सौहाद्र के प्रति, सामाजिक रूपरेखा के प्रति, सामजिक भावनाओं व एकरूपता के प्रति नए सिरे से युवा पीढ़ि को अवसर मिल रहा है इस अवसर के प्रति हमें यथासंभव परिस्थितियों के हिसाब से समाज के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ काम कर के दिखाना है। हमें समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक समाज के योजनाओं का विस्तार करना है एवं उन्हें उनकी आजीविका हेतु उनके जीवन में सुधार हेतु अवसर देने की योजना बनानी है साथ ही कुरीतियों का रूढ़िवादीताओं का खात्मा कर समाज को एक नई दिशा देनी है।समाज के प्रत्येक सदस्य के प्रति चाहे व निर्धन हो या अमीर हो समाजिक नजरिये से न्याय की व्यवस्था बनाना भी हमारा परम् कर्तव्य हो ऐसे सुविधाएं मुहैया कराने हमारा प्रयास रहेगा।*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media