Sunami Media News

परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला की ओर से किया गया उत्कृष्ट छात्रा कु. लता साहू को सम्मानित...

परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला की ओर से किया गया उत्कृष्ट छात्रा कु. लता साहू को सम्मानित...

कसडोल। बलौदाबाजार जिला व तहसील साहू कसडोल के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र के परीक्षेत्र साहू संघ को रिकोकला के ग्राम रुनझुनी के निवासी प्रेम कुमार साहू की सुपुत्री कुमारी लता साहू सरस्वती शिशु मंदिर चांदन में कक्षा दसवीं सन 2022-23 में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 94% अंक अर्जित कर साहू समाज को गौरवान्वित किया उनकी इस उपलब्धि पर साहू समाज रिकोकला के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अवसर पर कुमारी लता साहू ने अपने संबोधन में कहा कि माता पिता एवं हमारी इष्ट देवी भक्त माता कर्मा एवं आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग से ही आज मैं इस लायक बन पाई हूं की मैं क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर आप सभी के आशीर्वाद लेने में सफल हुई हूं। मैं आशा करती हूं कि मेरी ही तरह हर मां बाप अपने बेटी को  बराबर का दर्जा देते हुए शुभ अवसर प्रदान करें ताकि वह भी मुझसे भी आगे बढ़कर अपने माता-पिता एवं समाज का नाम शिक्षा के क्षेत्र में उज्जवल करें इसी कड़ी में आगे संगठन सचिव प्रदेश साहू संघ प्रमोद कुमार साहू ने कहा कि निश्चित ही समाज की बेटियां आज हर क्षेत्र में लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर साहू समाज का नाम रौशन कर रही हैं हमें गर्व है कि हमारे बीच की एवं हमारे परीक्षेत्र की लड़की के द्वारा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर हमें वह हमारे समाज को गौरवान्वित किया तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से व समर्पण से ही आगे बढ़ सकता है आज हमें निशक्तजन एवं आर्थिक रूप से अक्षम लोगों का सहयोग करने की आवश्यकता है एवं समाज आगे लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को समाज सहयोग की भावना प्रज्वलित कर समाज के उत्थान में अपनी भूमिका अदा करनी आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आईटी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ संगठन सचिव प्रमोद कुमार साहू,तहसील साहू संघ कसडोल के अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साहू, तहसील साहू संघ कसडोल महासचिव शैलेश साहू,कोषाध्यक्ष किशोर कुमार साहू, तहसील साहू संघ कसडोल कार्यकारिणी सदस्य मोहन साहू, तहसील साहू संघ कसडोल कार्यकारिणी सदस्य श्रीकिशन साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष रिकोकला रेशम लाल साहू, संरक्षक तिलक राम साहू,जनपद सदस्य कसडोल श्री राम साहू,युवा प्रकोष्ठ सचिव तुलसी राम साहू, अंकेक्षक जलेश्वर प्रसाद साहू, रिकोकला पूर्व उपसरपंच सुख सिंह साहू,ग्राम अध्यक्ष साहू संघ रिकोकला सहसराम साहू,पूर्व पंच सहदेव साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुजन् उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने