कसडोल। विकासखंड कसडोल के समीपस्थ ग्राम असनींद में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के तत्वाधान में 12 जनवरी से 15 जनवरी तक चले अखंड गायत्री प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन सभा स्थल गायत्री चौक में हुआ।कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत असनींद सरपंच रामचंद ध्रुव ने बताया कि निम्न आयोजक समितियों द्वारा जन जागरूकता संदेशो का प्रचार किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह युवा मंडल एवं रानी दुर्गावति महिला संगठन तथा 5 कुण्डीय गायन महायज्ञ एवं श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा उठो,जागो और लक्ष्य तक पहुँचे बिना रुको मत,तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार,प्रज्ञा युवा मंडल असनिंद व वृक्ष गंगा कार्यक्रम के आयोजक रहे।विश्वशांति राष्ट्र को समर्थ व शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत गांव में महायज्ञ किया गया।इसमें परिवार के सदस्यों ने सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की भावना से यज्ञ में आहुति कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।गायत्री परिवार की महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर परिसर से शोभायात्रा निकाली।महिलाओं ने ‘पौधरोपण कार्य महान, एक वृक्ष सौ पुत्र समान, ‘स्वच्छ भारत समृद्ध भारत के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में प्रवचन आयोजित के साथ पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में विभिन्न वेदमंत्रों के साथ आहुतियां दी गई,जिसमें श्रद्धालुओं ने नेक विचार को आत्मसाध करने की प्रेणना ली।कार्यक्रम को सुनने सैकड़ों की संख्या में बच्चे,बूढ़े,युवा,महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जमा था।
असनींद में 3 दिवसीय गायत्री प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम का हुआ समापन-------
by Mukesh tiwari
-
0