बसना। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा बसना के तत्वधान में शाखा प्रबंधक पी.आर. डड़सेना सहायक लेखापाल श्री एस एन पटेल के द्वारा समिति गौरटेक में शासन की मंशा अनुरूप कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए एटीएम कार्ड वितरण हेतु शिविर आयोजित किया गया।शिविर में बैंक खाता धारण द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया खाताधारकों को एटीएम कार्ड से लेनदेन करने से होने वाले फायदे को बताया गया एटीएम कार्ड से लेनदेन करने से समय एवं बैंक के भीड़भाड़ से बचा जा सकता है।एटीएम कार्ड के रहने पर अपने मुताबिक समय पर पैसा निकाला जा सकता है। एटीएम कार्ड संचालन करने हेतु कुछ आवश्यक सावधानी बरतने की चेतावनी भी दी गई। किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी एवं पिन कोड को नहीं बताना है बैंक द्वारा किसी प्रकार के अपने ग्राहकों से ओटीपी पिन कोड का मांग नहीं किया जाता।समिति के अध्यक्ष राधेश्याम नायक समिति प्रबंधक रघुवीर पटेल एवं समिति के समस्त कर्मचारी कृषक खाताधारक प्रकाश राणा रामचंद्र चौधरी रामकृष्ण चौधरी लोकनाथ हरिचरण पटेल शंकर दास दयानिधि रामलाल पुनीत राम आदि सैकड़ों खातेदारों ने घर पहुंच सेवा एटीएम कार्ड वितरण करने पर खुशी जाहिर किया गया।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा बसना में किसानों को एटीएम कार्ड का किया गया वितरण...
by Mukesh tiwari
-
0