Sunami Media News

सुनामी फाउंडेशन के द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी को याद किया गया और स्वामी विवेकानंद आश्रम मे भजन मे शामिल हुए

सुनामी फाउंडेशन के द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जी को याद किया गया और स्वामी विवेकानंद आश्रम मे भजन मे शामिल हुए

हर साल स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद यकीनन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक व्यक्ति है इसलिए 12 जनवरी को उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मानते है। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है, जिसकी लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। युवा वर्ग वास्तव में किसी भी देश की आबादी का सबसे गतिशील और जीवंत हिस्सा होता हैं। ऐसे में यह जरूरी है की युवाओं के व्यक्तित्व का विकास किया जाए और उन्हें विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल किया जाए।
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता (तब कलकत्ता) में हुआ था। स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। विवेकानंद, संत रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। उन्होंने अपने गुरु की स्मृति में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। स्वामी विवेकानंद को 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुई विश्व धर्म संसद में दिए गए भाषण की वजह से सबसे ज्यादा याद किया जाता है। दुनिया भर के धार्मिक नेताओं की मौजूदगी में जब विवेकानंद ने, ”अमेरिकी बहनों और भाइयों” के साथ संबोधन शुरू किया तो आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो में कई मिनट तक तालियां बजती रहीं। इस धर्म संसद में उन्होंने जिस अंदाज में हिंदू धर्म का परिचय दुनिया से कराया, उससे वे पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गए।
भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया और 1985 से, भारत में हर साल स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर विवेकानंद की उपलब्धियों का को याद करतें है और उनके महान दार्शनिक और धार्मिक विचारों पर अमल करने का प्रयत्न करतें है। स्वामी विवेकानंद भारत के सबसे महान युवा नेताओं में से एक थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने