Sunami Media

रायपुर : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण: मंत्री डॉ. टेकाम ने 31 शिक्षिकों को किया सम्मानित

रायपुर : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण: मंत्री डॉ. टेकाम ने 31 शिक्षिकों को किया सम्मानित

रायपुर, 31 जनवरी 2023

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल परिसर स्थित संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा कार्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत रायपुर संभाग के 31 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें शिक्षा दूत सम्मान से 12 शिक्षक, ज्ञानदीप से 03 शिक्षक, शिक्षा श्री से 03 व्याख्याता, उत्कृष्ट प्राचार्य 05 और 08 उत्कृष्ट प्राधान पाठक सम्मानित हुए।

मंत्री डॉ. टेकाम द्वारा संभाग स्तरीय उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से श्री रामपाल बांधे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुर्रा भाटापारा, श्री गोविंद पटेल प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल देहार गुड़ा मैनपुर जिला गरियाबंद, श्री गेवाराम प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा धमतरी, श्री हेमेंद्र आचार्य प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, श्रीमती सरिता नासरे प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा राजिम विकासखंड अभनपुर को सम्मानित किया गया।

शिक्षा श्री पुरस्कार से श्री दिनेश कुमार साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरईपाली पिथौरा महासमुंद, श्रीमती भावना पांडव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा महासमुंद, श्री पूनम सिंह साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घर जरा बिलाईगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा सम्मानित हुए।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media