Sunami Media News

छत्तीसगढ़ के नेता आलोक सिंह ने डिप्टी CM को दिया बधाई,,,मुकेश अग्निहोत्री को मिला डिप्टी CM,,


सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे नए CM मुकेश अग्निहोत्री को मिला डिप्टी CM,,

छत्तीसगढ़ के नेता आलोक सिंह ने डिप्टी CM को दिया बधाई,,,सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे नए CM मुकेश अग्निहोत्री को मिला डिप्टी CM,,

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लग गई है. सुक्खू राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री को ...डिप्टी सीएम बनाया जाएगा,, बता दे कि सीएम की रेस में प्रतिभा सिंह का भी नाम चल रहा था लेकिन बाद मे पिछड़ गई,, कांग्रेस में 68 विधानसभा में 40 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बानी थी,,

छत्तीसगढ़ के नेता आलोक सिंह ने डिप्टी CM को दिया बधाई,,,




हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था. राजधानी शिमला में एक लंबी बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में सभी की राय से सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी गई.   

सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार यानी 11 दिसंबर की सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के उप मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम की रेस में आगे चल रही थीं, लेकिन शनिवार की दोपहर आते-आते सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम आगे चलने लगा. 

हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं, वहीं इसके मुकाबले बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुईं. इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय जीते. कांग्रेस ने हिमाचल के लिए ना तो चुनाव से पहले किसी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था और ना ही बाद में सीएम पद के लिए नाम का ऐलान किया था. लेकिन अब सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगने मुख्यमंत्री होंगे.   

हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के लिए जो नाम चर्चा में चल रहे थे, उनमें सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री का नाम सबसे आगे था. ऐसे में आइए बताते हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं?   

सुखविंदर सिंह सुक्खू  

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की नादौन विधानसभा सीट से चुनाव जीता है. उन्होंने बीजेपी के विजय कुमार को 3,363 वोटों के अंतर से हराया है. सुक्खू को हिमाचल के मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थे. सुखविंदर सिंह को 50.88 फीसदी वोट शेयर के साथ 36142 वोट मिले, जबकि बीजेपी के विजय कुमार को 46.14 फीसदी वोट शेयर के साथ 32,779 हासिल हुए. वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शैंकी ठुकराल को महज 1,487 वोट ही मिल सके. 

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की मौजूदा राजनीति में धुरंधर माने जाने जाते हैं. वह अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं. सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के नादौन में हुआ था. अब वह कांग्रेस से इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके पिता का नाम रसिल सिंह है. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बाद में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की. 

2003 में पहली बार विधायक बने

सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू कांग्रेस की प्रचार कमेटी के प्रमुख भी थे. सुखविंदर सुक्खू ने अब तक 5 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है, जिसमें से 4 चुनावों में जीत हासिल की है. वह पहली बार साल 2003 में नौदान विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. इसके बाद सुक्खू 2007, 2017 का चुनाव जीते. वह 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.  



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने