बलौदाबाजार। युवा कांग्रेस अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ ललित साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोडो यात्रा पर है। जिनका मूल उद्देश्य "सर्वधर्म समभाव" अर्थात सभी धर्म व समाज के लोग को जोडने का काम कर रहे है। नफरतों की राजनीती से हटकर भाईचारे आपसी समन्वय व प्रेम का परिचय दे रहें है।कांग्रेस की विचाधारा हमेशा गाँव,गरीब, किसान व देशवासियों को समर्पित रही है। कांग्रेस हमेशा प्रेम व समर्पण की विचारधारा पर चलती है और भारत जोड़ो यात्रा से आज पूरा देश जुड़ रहा है।
उसी तर्ज पर बिलाईगढ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय भी प्रत्येक वर्ग, प्रत्येक समाज के लोगो को एक सूत्र में पिरोने उनके मुलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति व उनके लिए विकास करने का काम कर रहे है। जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को लगातार मिल रहा है।भाजपा के लोग सिर्फ नफ़रत, जात-पात की राजनीति करते है भाई को भाई से लडाने का काम करते है। कांग्रेस की विचारधारा को जन् जन् तक पहुंचाने का का काम रायजी कर रहें है और विधानसभा के तमाम जनता के साथ खड़े रहे है।