Sunami Media News

अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने कलेक्टर की अपील


अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने कलेक्टर की अपील


बिलासपुर, 7 दिसम्बर 2022/कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने जिले के युवाओं को दुर्ग में आयोजित हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने की अपील की है। अग्निवीर एवं नर्सिंग असिस्टेन्ट की भर्ती के लिए दुर्ग में 13 दिसम्बर तक हर रोज रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में शामिल हो रहे युवाओं के ठहरने एवं भोजन का निःशुल्क इंतजाम जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा किया गया है। दुर्ग के सुराना कॉलेज में यह व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन लगभग 6 हजार युवा अग्निवीर में भरती हेतु शारीरिक परीक्षण के लिए दुर्ग पहुंच रहे हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हेल्प लाईन नम्बर 0788-2212345 एवं 0788-2212346 से सम्पर्क कर इस बारे में और अधिक जानकारी ली जा सकती है।

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने