Sunami Media News

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रिकोकला के दिव्यांगजनों के साथ मनाया गया दिव्यांग दिवस...

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर रिकोकला के दिव्यांगजनों के साथ मनाया गया दिव्यांग दिवस...

बलौदाबाजार।  ज़िले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत वनाँचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिकोकला में अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों का सम्मान किया गया।आयोजन समर्थन एवं राजीव युवा मितान क्लब रिकोकला के द्वारा आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में समाजिक कार्यकर्त्ता सुरेश शुक्ला समर्थन जिला प्रमुख पंकज दास एवं स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर भोजराम साहू एच. डब्ल्यू.सी.की सि.एच.ओ.श्रुति घृतलहरे सहित कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।इस अवसर पर समर्थन टीम सदस्य प्रमोद कुमार साहू ने बताया की अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें शशक्त करने उनके सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्हें शाल देकर सम्मानित किया गया और कहा की उक्त आयोजन ऐसे ही होता रहना चाहिए क्यूंकि दिव्यांग जन भी समाज का अभिन्न अंग है उन्हें आत्मनिर्भर व शशक्त बनाना उन्हें समाज की मुख्यधाराओं में कदम से कदम मिलाकर चलना उन्हें प्रेरित करने रहने के लिए आज का कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम में छतवन, रिकोकला सहित आस पास के दिव्यांग जन उपस्थित रहें और उन्हें शॉल देकर व उनके द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में एक नई चेतना का संचार देने एक पहल की गई।कार्यक्रम में ग्रामीण जनों में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम साहू, खेमराज दीवान, पंच टेकराम डड़सेना,प्यारी डड़सेना, रामस्वरूप दुबे, ओमप्रकाश दीवान क्षवीलाल दीवान उपस्थित रहें..।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने