Sunami Media News

जिला इलेक्ट्रॉनिक ऑटो संघ ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ.. पूर्व नगर अध्यक्ष स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वला कराडे ने दिलाई सदस्यता..

जिला इलेक्ट्रॉनिक ऑटो संघ ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ.. पूर्व नगर अध्यक्ष स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वला कराडे ने दिलाई सदस्यता..

बिलासपुर जिले में आम आदमी पार्टी द्वारा सक्रिय रुप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसके साथ ही बड़ी संख्या में प्राथमिक सदस्य बनाने का काम भी किया जा रहा है पूर्व नगर अध्यक्ष स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उज्ज्वला कराडे के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर घर घर तक पहुंच रहे हैं और आम आदमी पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ रहे हैं.. पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला किराडे के नेतृत्व में अब तक हजारों लोगों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है और यह कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है बता दें कि गुजरात चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपना प्रभुत्व स्थापित करने लगी है वही लगातार बढ़ता जनाधार आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे के रूप में खड़ा करता दिखाई दे रहा है.. आज महिला इलेक्ट्रॉनिक ऑटो संघ के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की इस दौरान डॉ उज्ज्वला कराडे ने उन्हें आम आदमी पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ते हुए उन्हें सदस्य बनाया.. इस दौरान डॉ उज्ज्वला कराडे ने कहा कि बीते 22 वर्षों से भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता में शासन किया है लेकिन आम आदमी के मूलभूत सुविधाओं को पूर्ति करने में दोनों ही पाटिया नाकाम नजर आई है और अब इसलिए आम जनता की निगाहें आम आदमी पार्टी की ओर है और लगातार जनाधार बढ़ने की वजह से आम आदमी पार्टी अपने आप को छत्तीसगढ़ में स्थापित कर चुकी है विधानसभा चुनाव को लेकर अब साल भर से भी कम वक्त का समय बचा है और ऐसे में पार्टी का लगातार बढ़ता जनाधार आने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है..

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने