Sunami Media

छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेगा खेलो इंडिया सेंटर…देखिये पूरी खबर,

छत्तीसगढ़ के वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन और फुटबॉल समेत पांच खेलों के खिलाडिय़ों को जल्द ही खेलो इंडिया ट्रेनिंग की सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार ने (Khelo India Center in raipur ) रायपुर समेत 7 जिलों में नए खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ खेल विभाग ने केंद्र सरकार के पास वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों के सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव भेजे थे, जिसमें से वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो और कबड्डी के ट्रेनिंग सेंटर खोलने को स्वीकृति मिली है। वेटलिफ्टिंग और फुटबॉल के दो-दो जिलों में सेंटर खोले जाएंगे। नए सेंटर अगले माह तक चयनित जिलों में शुरू कर दिए जाएंगे।रायपुर व बालोद में वेटलिफ्टिंग के सेंटर खोले जाएंगे। बैडमिंटन खेल का सेंटर रायगढ़ में खोला जाएगा। फुटबॉल के ट्रेनिंग सेंटर बलौदाबाजार और सुकमा जिले में खोलने के लिए स्वीकृति मिली है। कांकेर में खो-खो और पाटन दुर्ग में कबड्डी खेल की ट्रेनिंग दी जाएगी।भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया सेंटर संचालित करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए की मदद मिलेगी। इसमें 5 लाख रुपए अधोसंरचना विकास, 2 लाख रुपए खेल संसाधन में खर्च किए जाएंगे। वहीं, 3 लाख रुपए प्रतिवर्ष प्रशिक्षक को 25 हजार रुपए प्रति माह मानदेय के रूप में देने के लिए मिलेंगे। सेंटर को संचालित करने की जिम्मेदारी राज्य खेल विभाग की होगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media