Sunami Media News

मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव सौम्या चौरसिया गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशासनिक की अधिकारी सौम्या चौरसिया प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

वहीं ईडी ने सौम्या चौरसिया के लेकर 10 दिन की रिमांड मांगी है। प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिग एक्ट के मामले में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। इधर रायगढ़ की कलेक्टर आइएएस रानू साहू भी ईडी के राडार में है। उनसे भी ईडी ने पूछताछ की थी। इस मामले में मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी समेत छर लोग जेल में है।

रिमांड मांगने पर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि लगातार जानकारी लेने के लिए बुला रहे हैं। अब पूछताछ करने को क्या बाकी रह गया जो रिमांड पर लेना चाहते है। फिलहाल कोर्ट मे अभी भी सुनवाई चल रही है। बता दें सौम्या चौरसिया को ईडी की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल मे जांच कराने ले गई थी, जिसके बाद कोर्ट मे पेश किया।

गौरतलब है कि प्रदेश में कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए यहां आंबेडकर अस्पताल लाया गया था। अभी उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। ईडी यहां 500 करोड़ रूपये के कोयला परिवहन घोटाले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में एक आइएएस समीर बिश्नोई, घोटाले का मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी समेत चार लोग जेल में हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने