Sunami Media News

रवींद्र जडेजा की पत्नी ने जीता चुनाव, राजशाही रहन-सहन...

गुजरात चुनाव 2022 (Gujarat Election 2022) के परिणाम लगातार आ रहे हैं और बीजेपी को यहां बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस बार के चुनाव में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) भी जामनगर नॉर्थ सीट (Jamnagar North Seat) से जीतकर विधानसभा पहुंच गई हैं. बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत पहली बार विधायक बनीं रिवाबा राजशाही लाइफ जीती हैं. इस सेलेब्रिटी कपल के पास करोड़ों की संपत्ति है. इसके साथ ही आलीशान महलनुमा घर के अलावा एक से एक शानदार और महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी मौजूद है. आइए जानते हैं रवींद्र जड़ेजा और रिवाबा जडेजा की नेटवर्थ के बारे में...  

Ravindra Jadeja की नेटवर्थ
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जहां क्रिकेट की पिच पर कमाल दिखाते हैं, तो कमाई के मामले में भी वे आगे हैं. क्रिकेट के अलावा वे कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटा पैसा बनाते हैं. सिर्फ क्रिकेट से जडेजा की सालाना कमाई 16 करोड़ से ज्यादा होती है. जडेजा ने साल 2021-22 में 18.56 करोड़ रुपये की कमाई दिखाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ सालों में रवींद्र जड़ेजा की नेटवर्थ (Ravindra Jadeja Net Worth) में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कुल संपत्ति की बात करें तो वर्तमान में जडेजा की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है.


घुड़सवारी का शौक और महलनुमा घर
Ravindra Jadeja के पास गुजरात के जामनगर में उनके पास एक महलनुमा शानदार बंगला है. इस 4 मंजिला बंगले की कीमत करोड़ों में है. इसका नाम 'रॉयल नवघन' है. रिपोर्ट्स की मानें तो जड़ेजा के पास जामनगर में 3 घर हैं और इसके अलावा अहमदाबाद और राजकोट में भी लग्जरी घर हैं. जड़ेजा घुड़सवारी के भी बेहद शौकीन हैं और अक्सर उन्हें घोड़ों के साथ देखा जाता है. उनके पास एक शानदार फार्म हाउस भी है, जहां वे घुड़सवारी का लुत्फ उठाने नजर आते हैं. 


सियासत में उतरीं रिवाबा इतनी अमीर
1990 में राजकोट में जन्मी और मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर चुकीं रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) की सियासत में एंट्री हो चुकी है. चुनाव नामांकन के दौरान उनके द्वारा जमा कराए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, रिवाबा पास 57.60 लाख रुपये के गहने हैं. वहीं नकद 4.70 लाख है. रीवाबा की कुल संपत्ति 62.35 लाख है. वे फूड बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं और उन्होंने हलफनामे में अपनी वार्षिक आय 6.20 लाख रुपये बताई है. इसके अलावा बता दें कि रिवाबा के नाम पर कोई वाहन नहीं है. वहीं उन्होंने इसमें पति को साथ मिलाकर कुल कमाई 97 करोड़ रुपये बताई.

सेलिब्रिटी कपल के पास इतने गहने
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के पास करीब एक करोड़ रुपये के गहने हैं. इसमें सोने, चांदी, हीरे के जेवर शामिल हैं. रिवाबा जडेजा द्वारा इलेक्शन कमीशन को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल 34.80 लाख रुपये के सोने के गहने हैं, 14.80 लाख रुपये के डायमंड और 8 लाख रुपये के चांदी के जेवर हैं. इसके साथ ही रवींद्र के पास 23.43 लाख रुपये के सोने के गहने हैं. 




 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने