Sunami Media News

बिलासपुर में घट रही ठंड बढ़ रहा है पारा,,,




बिलासपुर में घट रही ठंड बढ़ रहा है पारा,,,


मोसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा का आगमन शुरू हो चुका था, लेकिन अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं आने लगी हैं। इसके कारण ठंड में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। 21 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, यानी ठंड में कमी आएगी। तापमान में वृद्धि संभावित है। शहर में ठंड बढ़ने से लोग फिर से गर्म कपड़ों में नजर आने लगे थे। वहीं, अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। इसमें इसके कारण वातावरण में ठंडी का अहसास कम हुआ


पेंड्रारोड में पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां शाम भी जल्दी हो रही है। सुबह धूप खिलने के बाद ही लोग राहत महसूस कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भले ही तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है। बता दें कि साल का सबसे छोटा दिन 21 सितंबर यानी बुधवार आज है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो सूर्य के कर्क रेखा एवं मकर रेखा की अग्रसी होने के आधार पर ही दिन की अवधि में अंतर दर्ज किया जाता है। उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन 21 दिसंबर और सबसे बड़ा दिन 21 जून को दर्ज किया जाता है। बिलासपुर में भी यह परिवर्तन नजर आएगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर --- अधिकतम --- न्यूनतम

बिलासपुर --- 29.4 --- 12

पेंड्रारोड --- 26.1 --- 10.4

अंबिकापुर --- 23.5 --- 8

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने