सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें
✍️(1)
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान 10 दिसम्बर को करेंगे मोहनिया टनल का लोकार्पण
कार्यक्रम में 2443 करोड़ रुपए के कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पणय
आयोजन के संबंध में तैयारी बैठक संपन्न
रीवा ✍️(2)
केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 10 दिसम्बर को रीवा-सीधी सड़क मार्ग पर स्थित मोहनिया टनल का लोकर्पण करेंगे।
इस अवसर पर 2443 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में तैयारी बैठक पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं कलेक्टर मनोज पुष्प की उपस्थिति में संपन्न हुई।
कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा हेलीपैड व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
✍️(3)
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शब्दों में कहा कि अच्छा काम करने वालों को कंधे पर बिठाउंगा और लापरवाह और भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ूंगा
मऊगंज क्षेत्र के खनिज अधिकारी अवैध रेत व गिट्टी भंडारण के लिए दे रखे हैं पूरी छूट मिट्टी युक्त रेत के अवैध भंडारण से गरीबों का घर बनाना हुआ महंगा जहां
अवैध भंडारण में दुगने रेट पर गिट्टी व रेत बेचे जा रहे हैं वहीं खरीदार रेत की जगह मिट्टी खरीद रहे हैं जिससे उनके घर बनाने का सपना हुआ अधूरा
✍️(4)
कलेक्टर मनोज पुष्प ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। उनके द्वारा हाल ही में रीवा पदस्थ की गई डिप्टी कलेक्टर भारती मेरावी को सिरमौर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वहीं सिरमौर एसडीएम नीलमणि अग्रिहोत्री को कलेक्ट्रेट रीवा में अपर कलेक्टर का जिम्मा सौंपा गया है।
✍️(5)
रोजगार सहायको का स्थानांतरण अन्य पंचायतों में किये जा सकेंगे । पंचायत मे सरपंच अब निर्माण कार्यों की राशि 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रू लागत तक कार्य कर सकेंगे पंचायत के कार्यों से सम्बन्धित कोई शिकायतकर्ता अगर झूठी शिकायत करता है, तो अब उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।ताकि कोई झूठी शिकायत ना कर सके सरपंच का मानदेय 1750 से बढ़ा कर 4250 रू किये जाएँगे।