Sunami Media News

यातायात नियमों का पालन करने अधिकारियों ने ली शपथ



बिलासपुर, 9 दिसम्बर 2022/सड़क सुरक्षा के लिए बनाये गये यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने आज शपथ ली। जिला कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट एस.एस दुबे ने उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने यातायात नियमों का खुद एवं परिजनों से पालन करवाने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, एम्बुलैंस एवं फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत भी उपस्थित थीं। जिले की अन्य सरकारी कार्यालयों, स्कूल एवं कॉलेजों में भी सड़क सुरक्षा के लिए बनाये गये नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने