Sunami Media News

वैसे तो साल के 365 दिन में हर दिन का कोई न कोई अपना महत्त्व होता है,

वैसे तो साल के 365 दिन में हर दिन का कोई न कोई अपना महत्त्व होता है,

परंतु 3 दिसम्बर का दिन हम भारतीयो के लिए इन प्रमुख घटनाओ के कारण से बहुत मायने रखता है..

*पहला तो आज ही के दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवम् महान स्वतन्त्रता सेनानी डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती है।*

वहीं आज देश के सर्वाधिक युवा क्रांतिकारी *अमर शहीद खुदीराम बोस जी* की जयंती भी आज ही है.


वहीं हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले *मेजर ध्यान चन्द जी* का आज के ही दिन दुःखद निधन हुआ था.

जबकि आज ही के दिन दो अन्य प्रमुख घटनाएं भी घटी थी *जिनमे 1971 का भारत पाकिस्तान युद्ध बांग्लादेश में प्रारम्भ हुआ था.भारतिय युद्ध इतिहास में 1971 की यह बड़ी लड़ाई और इसमें अर्जित की गई शानदार सफलता ने दुनिया भर में भारतीय सेना के युद्ध कौशल का लोहा मनवाया था।*

साथ विश्व की सबसे भीषणतम मानवीय दुर्घटनाओ में से एक *भोपाल गैस कांड की त्रासदी भी आज ही के दिन 3/12 को ही घटित हुई थी।* इस हादसे में एक साथ 5500 लोग मारे गए थे,उतने ही संख्या में लोग घायल भी हुए थे.इसके अलावा 5 लाख अन्य लोग स्थायी रूप से प्रभावित् हुए थे. इन्ही प्रमुख घटनाओ के कारण आजंका दिन 3 दिसम्बर हमारे लिए विशेष महत्व रखता है...

*अतः डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद और महान युवा क्रांतिकारी अमर शहीद खुदीराम बोस जी जयंती पर उन्हें हम कृतज्ञ देशवासियों की तरफ से सादर कोटि-कोटि नमन....*

हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी को भी उनकी पुण्य तिथि पर सादर नमन...

*भारत-पाकिस्तान (बांग्ला देश) युद्ध 1971 की स्वर्णिम जीत दिलाने वाले 3000 शहीद सैनिकों सहित भोपाल गैस कांड त्रासदी के शिकार हुए 5500 निर्दोष मृत नागरिकों को विनम्र-श्रद्धांजलि....*

जय हिंद

नितिन सिन्हा

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने