Sunami Media

पंजाब नेशनल बैंक का कैसीयर 22 लाख नगदी के साथ फरार...... बैंक प्रबंधन भी शक के दायरे में...

पंजाब नेशनल बैंक का कैसीयर 22 लाख नगदी के साथ फरार...... बैंक प्रबंधन भी शक के दायरे में... 

कसडोल। ब्लॉक के दूरस्थ वनाँचल ग्राम बया स्थित पंजाब नेशनल बैंक के केशियर द्वारा बैंक का करीब 22 लाख से अधिक की नगद रकम लेकर फरार हो गया है. इसके अलावा स्थानीय शाखा के ग्राहकों के करीब एक करोड़ की राशि खाते में जमा नहीं करने का आरोप भी बैंक पहुंचकर ग्राहक लगा रहे हैं जिससे बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं..।

ज्ञात हो कि बया पंजाब नेशनल बैंक में पदस्थ के कैशियर बिंदुसागर प्रधान पिता अरविंद प्रधान निवासी चिखली थाना पिथौरा द्वारा शाखा बया से शनिवार को करीब 22 लाख रुपए लेकर फरार होने की खबर मिलने के बाद शाखा के ग्राहक अपना खाता जांच कराने हेतु पहुंच रहे हैं जिसमें कई ग्राहकों के करीब एक करोड़ की राशि ग्राहकों के खातों में जमा ही नहीं की गई है. ग्राहकों को जमा स्लिप तो दे दी गई है मगर उनके बैंक खातों में राशि जमा नहीं हुई है. बैंक की पर्ची लेकर ग्राहक बैंक पहुंच रहे हैं जहां बैंक प्रबंधन द्वारा उनसे आवेदन लेकर जमा राशि देने का आश्वासन दिया जा रहा है.

 बैंक प्रबंधन संदेह के दायरे में

सोनाखान मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि इस मामले में बैंक प्रबंधन भी संदेह के दायरे में है रकम जमा करने एवं निकासी करने के बाद भी कई महीनों तक बैंक पासबुक की एंट्री नहीं की जाती है। साथ ही ब्रांच में सैंकड़ो हितग्राहियो को बैंक पासबुक ना तो मुहैया कराया गया है ना ही उसकी एंट्री की गई है।एंट्री पर बैंक प्रबंधन द्वारा  घुमाया जाता है एक एक साल में भी पासबुक एंट्री नहीं किया जाता है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media