Sunami Media News

दृश्यम 2' की सुनामी, दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई,,

बिलासपुर ।  दृश्यम 2 की रिलीज को 15 दिन पूरे हो चुके हैं और इतने दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने पहले हफ्ते में जहां 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे वहीं दूसरे हफ्ते में ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे बड़ी ग्रॉसर  बन गई है। फिलहाल तो अजय देवगन की 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर चौके-छक्के लगा रही है। आलम ये है कि इसकी सेहत पर हालिया रिलीज फिल्मों से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

डायरेक्टर अभिषेक पाठक की 'दृश्यम 2' का जलवा रिलीज के 15 दिन बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने 15.38 करोड़ से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था तो ये रफ्तार अभी तक रुकने का नाम नहीं ले रही है। 'दृश्यम 2' का पहले हफ्ते में कुल कलेक्शन 104.66 करोड़ रहा। तो दूसरे हफ्ते में फिल्म  58.82 करोड़ के साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है।

दृश्यम 2' अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और इसके लिए राहत की बात ये है कि 25 नवंबर को रिलीज हुई वरुण धवन की भेड़िया और इसी शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' दोनों मिलकर भी अजय देवगन की फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पा रहीं। 'दृश्यम 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अजेय बनी हुई है। बता दें कि 'दृश्यम 2' अजय देवगन की 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है जिसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन लीड रोल में हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने