Sunami Media News

आज का राशिफल (08-12-2022)


आज का राशिफल (08-12-2022) 

मेष
08-12-2022

 ध्यान से सुकून मिलेगा। अटके हुए मामले में और अड़चनें आएंगी व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक़ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। हालांकि किसी चमत्कार की उम्मीद न करें। आपका प्रोत्साहन निश्चित तौर पर बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नये रोमांस की संभावना प्रबल है। प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

वृष 
08-12-2022

 आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। किसी योजना से बड़ा लाभ होगा। इस राशि के वर्किंग लोगों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होगा। दाम्पत्य जीवनसुखद रहेगा। कामकाज में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे, इससे आपको लाभ होगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 


 
---------------------------------------

मिथुन 
08-12-2022

 मिथुन राशि के विद्यार्थीयों को आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं वो दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। आप का अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 


 
---------------------------------------

कर्क 
08-12-2022

 आज के दिन जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकालने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। आपको कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------

सिंह 
08-12-2022

 आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन बेहतर है। घर में सभी के साथ तालमेल बना रहेगा। कुछ लोगों से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। आज बिना प्लान किये काम पूरे हो जायेंगे। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, समय से काम बनेंगे। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 


 
---------------------------------------

कन्या
08-12-2022

 आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके जीवन में जो बदलाव हो रहा है, उसे आपको स्वीकार करना होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ दिलचस्प और बड़ी सोच वाले लोगों के साथ हो सकती हैं। आप दोस्तों के किसी भी तरह के मामलों में पड़कर समय खराब न करें। अपने काम पर ध्यान दें। करियर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करनी होगी और नयी तकनीकें सीखना भी जरूरी होगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग 


 
---------------------------------------

तुला 
08-12-2022

 परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------

वृश्चिक 
08-12-2022

 आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर के लिए कई दिनों से आपको तलाश थी, आज वो पूरी हो जायेगी। आपको किसी करीबी की मदद मिल सकती है। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण काम निपटाने के लिये आज का दिन शुभ है। घर पर अचानक आपसे कोई व्यक्ति मिलने आ सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग  


 
---------------------------------------

धनु 
08-12-2022

 आज पुत्र की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। इस समय आप नई गाड़ी या कोई नया उपकरण खरीदने की योजना बना सकते हैं। धनु राशि के अविवाहित लोगों को खुशखबरी मिल सकती हैं, बहुत जल्द आपकी जिंदगी में एक नया साथी आ सकता है। आर्थिक कशमकश व खींचतान बनी रहेगी। उन मित्रों के साथ आप कहीं लंबी यात्रा के लिए जा सकते हैं इसलिए आपको कोई परेशान होने की चिंता नहीं है। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------

मकर 
08-12-2022

 आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों के चलते अस्पताल जाना पड़ सकता है, अतः सावधानी अपेक्षित है। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। इसे औरों के सामने न लाएं, नहीं तो बदनामी हो सकती है। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ दूरी बनाने की कोशिश कर सकता है। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------

कुंभ 
08-12-2022

 आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ ख़ास करने के लिए दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपको मनोरंजन का मौका मिलेगा। आप अपने हर काम को ध्यान से करेंगे। साथ ही अपनी योग्यता का पूरा फायदा उठायेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन अच्छा रहेगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------

मीन 
08-12-2022

 आज आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षित होंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना हैं। जितना हो सके गरीब और असहाय लोगों की मदद करेंगे आप तेज गति से अपने जीवन में प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपका अड़ियल स्वभाव आपके परिवार का सुख चैन छीन सकता है इसलिए कभी कभी पीछे कदम हटाने में ही फायदा होता है।  


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण-पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------




Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने