Sunami Media News

बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा

बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मरने वालों में बच्चे अधिक

दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार,,


नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में आठ और छह साल की बच्ची भी शामिल है।


मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया। 

हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल

एक साथ दर्जनभर लोगों को रौंदने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 


स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। अफरातफरी के बीच जख्मियों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद इलाके के लोगों ने मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।  

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने