बिलासपुर ! छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ भानुप्रतापपुर उपचुनाव में चुनाव कार्य हेतु आज चरामा पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी चरामा के कार्यालय में सर्वप्रथम पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. मनोज मण्डावी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप से बूथ सेक्टर, जोन में चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अटल श्रीवास्तव के साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभय नारायण राय, पेण्ड्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन भी हैं।
गौरतलब है कि स्व.मनोज मण्डावी के निधन से भानुप्रतापपुर में उपचुनाव हो रहा है, 5 दिसम्बर को मतदान होगा, चुनाव कार्य हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अटल श्रीवास्तव एवं उनकी टीम चुनाव कार्य हेतु पहुंच चुके हैं।
अभय नारायण राय
प्रवक्ता, छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी