Sunami Media News

बिलाईगढ़ (स) में गर्ल्स एवं बाॅयस कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार हुआ आगाज.......शंकर अग्रवाल,जगन्नाथ पाणिग्राही एवं गगनदीप सिंह भल्ला ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ.........

बिलाईगढ़ (स) में गर्ल्स एवं बाॅयस कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ

शंकर अग्रवाल,जगन्नाथ पाणिग्राही एवं गगनदीप सिंह भल्ला ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

सरिया।  क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिलाईगढ़ (स) में स्थानीय युवा संकल्प समिति द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल स्मृति गर्ल्स एवं बाॅयस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि शंकर अग्रवाल,अध्यक्षता जगन्नाथ पाणिग्राही,विशिष्ट अतिथि गगनदीप सिंह भल्ला के आतिथ्य में प्रारंभ हुआ।
अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया।
पहला मैच बरमकेला व बड़े भण्डार के बीच खेला गया।
बता दें कि आयोजकों ने अतिथियों का बाजे-गाजे से भव्य स्वागत किया व मंचासीन होने के बाद सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
कबड्डी खेल का आयोजन खेल मैदान में एक विशेष मैट पर किया जा रहा है तथा इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गो में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर सरिया मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,कोषाध्यक्ष लोकनाथ नायक,जुगल किशोर अग्रवाल, शुकदेव दुआन,सफेद गुप्ता,क्षीरसागर दास,मुरलीधर पाणिग्राही,गौंटिया ईश्वर पटेल,भूषण पटेल,वासुदेव पटेल,बबलू पटेल,युवा संकल्प समिति बिलाईगढ़ (स) के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने