किसी भी खिलाड़ी में खेल भावना का होना बहुत आवश्यक है
खेल से न सिर्फ शरीर, बल्कि मन भी स्वस्थ होता है... गौरीशंकर अग्रवाल
कसडोल । कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत झबड़ी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह बतौर मुख्यातिथि कसडोल विधानसभा के विकास पुरुष छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा कोर कमेटी के सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल ने उपस्थित खिलाड़ियों, बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इससे पहले हिमांचल प्रदेश में हुए दुर्घटना में मृत मजदूरों शिवकुमार कौशिक एवं मोहन कैवर्त्य साथ ही गांव के होनहार भूपेन्द्र कौशिक के आकस्मिक निधन पर शोक जाहिर कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किए और उनके परिजनों से भेंट कर हालचाल जाना। परिजनों ने संकट के समय सहयोग के लिए श्री अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किए एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किए। तत्पश्चात बतौर मुख्यातिथि श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने फाईनल मैच खेलने वाले दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए हाथ मिलाए और फाइनल खेलने के लिए शुभकामनाएं दीं।श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फाईनल मैच का भी आनंद लिया। मैच समाप्ति पश्चात विजेता प्रथम,द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीमों के खिलाड़ियों को मैडल एवं पुरस्कार अपने कर कमलों से भेंट किए।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों को प्रवेश दिया गया था, जिसमें से परसाही नाला एवं ग्राम कांशा की टीम ने फाइनल मैच खेले और विजेता परसाही नाला की टीम रही, वहीं कांशा की टीम को उप विजेता का खिताब मिला, वहीं तीसरा स्थान बैनपाली और चौथा खिताब पवना की टीम के खाते में गया।
इससे पहले कसडोल के स्थानीय विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं से भेंट- मुलाकात कर ग्राम सेल के लिए रवाना हुए, जहाँ शिवकुमार जायसवाल की दिवंगत माता जी की दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से दुख बांटे।उसके पश्चात ग्राम सेल के ही विमलेश जायसवाल के घर जाकर उनके दिवंगत पिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से भेंट मुलाकात किए।
श्री अग्रवाल ने ग्राम झबड़ी में विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण करने के पश्चात ग्राम नगपुरा के लिए रवाना हुए।
प्रवास के दौरान प्रदेश मंत्री श्रीमती श्यामबाई साहू, जिला पंचायत सभापति नवीन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल,जिला प्रतिनिधि सन्तोष कश्यप, जिला मंत्री राजकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मछवारा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भीखम प्रसाद कैवर्त्य, सांसद प्रतिनिधि सन्तोष वैष्णव, देवचरण पटेल,मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य,मंत्री अनिल श्रीवास, रामभरोस साहू, सत्यनारायण पटेल, जनपद सदस्य ईश्वर पटेल, अंजीव जायसवाल, दिलहरण जायसवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू, महामंत्री राजू साहू, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा थवाईत, श्रीमती सरिता जायसवाल, सुजेलाल साहू, कमल श्रीवास, ललित श्रीवास, पुसउ कैवर्त्य, पत्रकार देवेंद्र साहू, सुनील तिवारी, हेमंत साहू, रेशम लाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।
Tags
मिलाजुला