Sunami Media

बार वनांचल की स्व सहायता समूह की महिलाओं को नहीं मिल रहा है बैंक से ऋण....दर-दर की ठोकरें खाने को हैं मजबूर महिलाएं"""कैसे शसक्त और मजबूत होंगी समूह की महिलाएं.....छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कसडोल के मैनेजर ने समूह की आदिवासी महिलाओं को किसी से शिकायत नहीं करने की दी धमकी.....

बार वनांचल की स्व सहायता समूह की महिलाओं को नहीं मिल रहा है बैंक से ऋण....
दर-दर की ठोकरें खाने को हैं मजबूर महिलाएं"""कैसे शसक्त और मजबूत होंगी समूह की महिलाएं.....
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कसडोल के मैनेजर ने समूह की आदिवासी महिलाओं को किसी से शिकायत नहीं करने की दी धमकी.....

कसडोल । कसडोल विकासखंड मुख्यालय स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ बनांचल क्षेत्र बार की जय माँ शीतला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने संबंधित ज्ञापन कलेक्टर बलौदाबाजार को सौंपा है।जिसमें समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि हम कसडोल विकासखण्ड से 35 कि.मी. की दूरी पर वनांचल क्षेत्र ग्राम बार के स्व सहायता समूह जय माँ शीतला के संचालनकर्ता हैं। हमने पूर्व में भी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कसडोल से ऋण लेकर समूह का संचालन किया है और बैंक की ऋण पूर्ण रूप से चुकारा करने के बाद समिति के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कसडोल से पुनः ऋण के लिए राष्ट्रीय आजीवका मिशन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया है। जिसका बैंक मैनेजर द्वारा समस्त दस्तावेजों को अवलोकन करने के पश्चात विगत 6 माह से घुमाया जा रहा है तथा आज दिनांक 18/11/2022 को हमारे बचत खाते में नियमित लेन देन को सही नहीं मानते हुए आज हमें ऋण नहीं दिया गया। जिससे हम शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से बैंक मैनेजर द्वारा की गई कार्यवाही से प्रताड़ित हुए हैं। हम आदिवासी महिलाओं को न्याय और ऋण चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया मुख्यमंत्री मा. भूपेश बघेल की सरकार की योजना से लाभान्वित होकर पुनः हम समिति का संचालन कर सकें। हमें बार बार बैंक मैनेजर द्वारा कागज में कमी को लेकर पूर्ण करने की हिदायत दी जाती थी। आज आना कल आना करके हमें बताया जाता था और हम लोग कागज कमी को सही मानकर उसको पूरा भी करते रहे हैं। ताकि हमे लोन मिल सके। बैंक मैनेजर द्वारा हमें पूर्ण रूप से गुमराह कर प्रताड़ित किया गया और आज दिनांक 18/11/2022 को बैंक मैनेजर सुदीप कुमार सिन्हा ने लोन देने से साफ इंकार करते हुए कहा कि तुम्हारी समूह में अनियमितता है इस लिए किसी भी हालत में हमारे बैंक से आपके समूह को लोन नहीं दिया जा सकता। उक्त बातें अगर तुम्हारे द्वारा किसी को बताया गया या पेपर में छपने पर अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ मानहानि का दावा ठोक दूंगा। ऐसा डराया धमकाया गया जिससे हम आदिवासी महिला बैंक मैनेजर द्वारा की गई बातों से भयभीत और विचलित हैं।
अतः महानुभव से सादर निवेदन है कि शाखा प्रबंधक एवं उनके शाखा पर प्रतिबधनात्मक कार्यवाही करने की महान दया करें और हमें ऋण स्वीकृत कराने की कृपा करें ताकि हम अपने समूह का संचालन भलिभांति कर सकें।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media