Sunami Media News

बच्चो में नेतृत्व क्षमता का विकास बहुत आवश्यक-प्रमोद साहू

बच्चो में नेतृत्व क्षमता का विकास बहुत आवश्यक-प्रमोद साहू

कसडोल।  विकासखंड के सोनाखान अंचल के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने आज बाल दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रिकोकला के हाई स्कूल पहुंचे वहां के प्रिंसिपल एस. के. बरीहा व हैलेश साहू की उपस्थिति में सारे बच्चे आज बाल दिवस के अवसर पर काफी उत्साहित दिख रहे थे। बच्चों के विशेष दिन प्रमोद कुमार साहू ने उन्हें कहा की आज छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पढ़ाई लिखाई के साथ ही साथ खेल कूद और योग ध्यान जैसे तमाम क्षेत्रों की ओर बच्चो के नेतृत्व क्षमता के विकास की ओर उन्हें आगे लाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है।बच्चो को इससे ग्रहण करते हुए अपने क्षमता अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में आगे आने की आवश्यकता है । साहू ने कहा कि शिक्षा एक माध्यम है आपके अंदर की हुनर को प्रकाश की भांति जगत में फैलाने का और आप आप सभी बच्चे हमारे सुनहरे भविष्य के दीपक समान है जो उजाले का प्रतिक बनकर गाँव एवं समाज में प्रकाश फैलाते है।आप आगे आएंगे निश्चित ही समाज आगे बढ़ेगा आपके कंधो पर गांव के उज्वल भविष्य की आशाएं गढ़ेगा।प्रत्येक बच्चे में अपनी एक विशेष कला होती ही होती है आवश्यक है उन्हें आगे आने की हमारे ही गांव के बच्चो का कबड्डी टीम के लिए जिला स्तर में चयन हुआ है ।उनके आगे आने से ही यह संभव हो पाया है ।आने वाले दिनों में आशा है वे जिला से जीतकर संभाग और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।ये सम्मान की बात है गौरव का विषय है । इसलिए हमेशा आप अपने हुनर और कला के दिशा में आगे बढ़े आगे आना बहुत जरुरी है आपके विकास के लिए परंतु शिक्षा जरूरी है आपके सर्वांगीण विकास के लिए और नेतृत्व क्षमता आपके साथ-साथ पूरे गांव की के विकास के लिए आवश्यक है ।साहू ने बच्चो के बाल दिवस के अवसर पर उदीयमान क्षात्र क्षात्राओं को नोट बुक,डिक्सनारी,कंपास बॉक्स,टी शर्ट और एवं अन्य सभी बच्चो को पेन देकर उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दी l*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने