Sunami Media

उप वनक्षेत्रपाल पंचराम यादव के खिलाफ भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन....

उप वनक्षेत्रपाल पंचराम यादव के खिलाफ भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

कसडोल। उपवनमंडल कसडोल के देवपुर परिक्षेत्र में हाथी के करंट से मौत के मामले में वनरक्षक को निलंबित करने तथा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एवं प्रभारी डिप्टी रेंजर पंचराम यादव के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने से वन प्रेमियों में वन विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा एक तरफा कार्रवाई पर असन्तोष व्याप्त है। जिसके विरोध में सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री, वनमंत्री और पीसीसीएफ के नाम उपमंडल कसडोल के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा है। इधर इस घटना ने अब जंगल के अधिकारियों के संवेदनशीलता और जिम्मेदारियों पर भी सवाल खड़ा करना प्रारंभ कर दिया है। विदित हो कि 1 सप्ताह पहले करेंट से हाथी की मौत मामले में लगातार मीडिया मे खबर प्रकाशित होने पर पर विभाग के पीसीसीएफ ने प्रभारी रेंजर को हटाने की कार्रवाई की है जबकि उक्त आदेश में प्रभारी डिप्टी रेंजर को दोषी माना है इसके साथ ही आदेश में गैर जिम्मेदार, लापरवाही सहित डिप्टी रेंजर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम 1965 का भी उल्लघंन पाया बावजूद विभाग ने उक्त अधिकारी को हटा कर उसी विशेष कर्तब्य के पद पर नियुक्ति किया है, जबकि उक्त गैर जिम्मेदार अधिकारी को निलंबन किया जाना था लेकिन सख्त कार्रवाई नही करने पर अब अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहा जिससे ग्रामीणों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। आपको बता दे कि 1 सप्ताह पहले हुये करेंट से हाथी की मौत मामले में वसुंधरा सामाजिक सेवा संस्थान कसडोल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री राजकुमार साहू और बहुजन ससक्तिकरण के प्रदेशाध्यक्ष मोतीलाल बंजारे ने सोमवार को मुख्यमंत्री, वनमंत्री और पीसीसीएफ के नाम कसडोल उपवनमण्डल के एसडीओ राकेश चौबे को ज्ञापन सौंपा है, उल्लेखनीय है कि उपवनमंडल कसडोल के अंतर्गत सभी वन परिक्षेत्र देवपुर क्षेत्र में शिकार की घटनाएं लगातार होने की खबर आती रहती हैं अचरज की बात यह है इतने संवेदनशील मामले में वन्य जीव की मौत के बाद भी विभाग के डीएफओ मयंक अग्रवाल द्वारा अभी तक सिर्फ वनरक्षक पर ही कार्रवाई की गई है। इस घटना के लिए प्रभारी डिप्टी रेंजर पंचराम यादव भी उतने जिम्मेदार है, सभी संगठनों ने एक साथ इस पूरे मामले की जांच कर सम्बंधित वनकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
*बहुजन सशक्तिकरण ने ज्ञापन में यह कहा*
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बहुजन सशक्तिकरण के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देवपुर वन परिक्षेत्र के पूर्व गिधपुरी बीट कक्ष क्रमांक 299 में एक नर हाथी की मृत्यु शिकार के लिए लगाये गये विद्युत करेन्ट युक्त फंदे से होना पाया गया है। लेकिन प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा अगर अपने कर्तव्यनिष्ठता से कार्य किया जाता तो शायद देवपुर वन परिक्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार हेतु लोग करेन्ट युक्त फंदे नहीं लगाते। वही मृत हाथी के पोस्टमार्टम से पता चला है कि हाथी की मृत्यु 07/11/2022 के तीन दिन पूर्व होना पाया गया है परन्तु वन विभाग के कार्यालय से महज 500 सौ मीटर दूरी पर हुई घटना का जानकारी तीन दिन बाद पता चलता है, इससे साफ जाहिर होता है, प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकरी द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अधिनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं होना। वन परिक्षेत्र देवपुर वन्य जीवों के शिकार के मामले में कई बार खबरों में रहा इसके बावजूद प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा अपने कार्य स्थल में न रह कर सेवा देना एवं अपने कर्मचारियों को सहीं मार्गदर्शन न देना एवं कर्मचारियो के साथ सामंजस्य न होना प्रतीत होता है। प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी पर वन्य जीव के शिकारियों का संरक्षण का भी आरोप लग चुका है ऐसे मे संवेदनशील घटनाओं पर तत्काल एक्शन लेते हुए निलंबन कर मुख्यालय में अटैच किया जाना चाहिए एवं विभागीय जाॅंच भी किया जाना चाहिए ताकि आने वाले समय में  ऐसे घटना दुबारा न हो।
*जिला मंत्री ने यह कहा*
भाजपा के जिलामंत्री राजकुमार साहू ने वनमंत्री के नाम एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उपवनमण्डल कसडोल के अन्तर्गत् वन परिक्षेत्र देवपुर में पदस्थ उप क्षेत्रपाल पूर्व प्रभारी परिक्षेत्राधिकारी पंचराम यादव की लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीन रवैया के कारण शिकारीयों के द्वारा लगाए गये करेंट की वजह से हाथी का मौत हुआ है। हाथी बड़ा जानवर होने से पता चल गया अन्यथा आये दिन न जाने कितने वन्य जीव का शिकार होता रहता है। जिसका पता भी नहीं चलता। इस हाथी प्रकरण पर सिर्फ खाना पूर्ति करते हुए डीएफओ बलौदाबाजार द्वारा एक बीट गार्ड को निलंबित किया गया है जबकि आपके द्वारा जिम्मेदार प्रभारी परिक्षेत्राधिकार का सिर्फ प्रभार से मुक्त कर वहीं पदस्थ किया गया है जो कि गलत है क्योंकि वहीं पदस्थ रहने से जाॅच प्रभावित हो सकता है। निष्पक्ष जाॅच कराने पंचराम यादव को निलंबित किया जाना अत्यंत आवश्यक हो जाता है।
*वसुंधरा संस्था ने यह सौंपा ज्ञापन*
वसुंधरा सामाजिक संस्था ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक के नाम एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पूर्व प्रभारी डिप्टी रेंजर के ऊपर की गयी कार्यवाही से हम संतुष्ट नहीं है साथ ही सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके कारण मृत हाथी के संदर्भ में जो जाॅच कार्यवाही चल रही है वह प्रभावित होने की संभावना है। जिसके चलते प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को देवपुर रेंज से हटाकर उचित कार्रवाई की मांग की है ।I

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media