Sunami Media

एनटीपीसी सीपत स्टेशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

एनटीपीसी सीपत स्टेशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सीपत:  एनटीपीसी सीपत स्टेशन में दिनांक 31-10-2022 से 06-11-2022 तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत के विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । इसके अंतर्गत, समाज मे जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । 

इसी क्रम में शासकीय उच्च विद्यालय कौड़िया में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, दर्राभाठा एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जांजी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । जिसमे स्कूल के बच्चों ने “भ्रष्टाचार मुक्त भारत” पर बेहद ही आकर्षक एवं जागरूकता फैलाने वाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी । इसमे दोनों विद्यालयों से लगभग 30 बच्चों ने हिस्सा लिया । 

इस नुक्कड़ नाटक को बहुत बड़ी संख्या मे विद्यार्थियों तथा आसपास के लोगों ने देखा । इस कार्यक्रम को आयोजित करने में विद्यालयों के प्राचार्य व अध्यापकों ने अपना सहयोग दिया । सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रतीक चिह्न देकर प्रोत्साहित किया गया । 

इन कार्यक्रमों को आयोजित करने में एनटीपीसी के कर्मचारी श्री प्रवीण रंजन भारती, श्री राहुल दुबे एवं श्री चंद्रकांत परमाणिक ने मुख्य भूमिका निभाई ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media