रविवार स्पेसल आज का राशिफल (06-11-2022)
मेष
06-11-2022
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। ज़िद्दी बर्ताव न करें- इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
---------------------------------------
वृष
06-11-2022
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी बड़ी पार्टी में मनचाहा पद मिल सकता है। परिवार वालों के लिये उनके मनपसंद गिफ्ट ला सकते हैं। मेहनत और लग्न से काम करेंगे, तो सब अच्छा होगा। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। आज नए लोगों से मुलाकात होगी , आपको फायदा मिलेगा। ब्राहमण को भोजन कराएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग
---------------------------------------
मिथुन
06-11-2022
आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें नहीं तो मतभेद हो सकते हैं। किसी प्रतियोगी स्थिति में खुद को मजबूती से बनाए रखेंगे। सूर्यदेव की कृपा से धन, वैभव और सभी चीजों में बढ़ोतरी होगी। अचानक आर्थिक लाभ भी हो सकता है। स्टॉक का काम करने वालों को थोड़ा ज्यादा संभल कर कदम बढाना होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
कर्क
06-11-2022
आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
सिंह
06-11-2022
आज किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको करियर में बेहतरी के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो और भी बेहतर परिणाम हासिल होगा। इस राशि के छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मन की बात शेयर कर सकते हैं। आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। भगवान को फूल चढ़ाएं, आपके सारे काम बनेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
---------------------------------------
कन्या
06-11-2022
आपका दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज जरुरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी, सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। आप अपने समय दोस्तों के साथ घूमने में व्यतीत करेंगे। किसी रोमांचक जगह की यात्रा पर कर सकते हैं। इसके साथ आप अपने सभी आवश्यक कार्य को घंटों में पूरा करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
तुला
06-11-2022
फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। अपने क़रीबी लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
---------------------------------------
वृश्चिक
06-11-2022
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपके मन में किसी काम को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज उस पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। उनसे कुछ रोचक जानकारी भी आपको मिल सकती है। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आसपास किसी जगह पर यात्रा के योग बन रहे हैं। गणेश जी को हल्दी की एक गांठ चढ़ाएं, आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------
धनु
06-11-2022
नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आपको अच्छा फल प्राप्त होगा। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे धार्मिक कार्यों में पूरे सच्चे मन से सहयोग करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में आपको अनेक मौके प्राप्त होंगे। अपनी मेहनत के बल पर आप निश्चय ही सफल हो सकते हैं। कुछ काम योजनाओं के अनुसार नहीं होने से आपका मूड भी खराब हो सकता है। परिवार में चल रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
---------------------------------------
मकर
06-11-2022
बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : मोर नीला
---------------------------------------
कुंभ
06-11-2022
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के छात्रों को तरक्की मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मी आपके लिये छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों के पैर छूकर दिन की शुरूआत करें, उनके आशीर्वाद से सारे काम बनते चले जायेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
मीन
06-11-2022
मीन राशि वाले आज जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करने के लिए लगातार कोशिश करते रहे आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी। अविवाहित लोग जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
---------------------------------------