कसडोल। विकासखंड अंतर्गत नविन सोनाखान के ग्राम पंचायत रिकोकला के पूर्व सरपंच व क्षेत्र के जननेता जयलाल डड़सेना की आज दिनाँक 21/11/22 को 08वीं पुण्यतिथि थी।मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया की स्वं.जयलाल डड़सेना के पुत्रवधू महिला कांग्रेस की जिला सचिव मिथिलेश डड़सेना की अगुवाई में प्राथमिक शाला भवन में उनके छायाचित्र पर पुष्प माला व तिलक लगाकर उनकी पुण्यतिथि नें उन्हें स्मरण किया गया साथ ही पाठशाला के नन्हे क्षात्र एवं क्षात्राओं को खीर प्रसाद व फल वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उनके अनुज माखन डड़सेना,सुपुत्र चेतन डड़सेना,पूर्व सरपंच नंदकुमार डड़सेना,डिपापारा स्कुल के प्राचार्य देशमुख गुरूजी , दीवान गुरूजी, पंच टेकराम डड़सेना, कलप राम डड़सेना, पत्रकार विकास अवस्थी,पंडित शशिभूषण त्रीवेदी, दिनेश त्रीवेदी,हृदय डड़सेना,कीर्तन डड़सेना सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।