Sunami Media News

कांग्रेसी पार्षद की लात घूंसा से पिटाई,, न्याय पाने के लिए पार्षदो ने लगाई एसएसपी गुहार ,,

कांग्रेसी पार्षद की लात घूंसा से पिटाई,, न्याय पाने के लिए पार्षदो ने लगाई एसएसपी गुहार ,, 

बिलासपुर/ सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 11 के कांग्रेसी पार्षद रवि साहू के घर के सामने कुछ लोग रवि साहू के साथ मार पीट किया।
कांग्रेसी नेताओं और पार्षदों के साथ रवि साहू ने एसएसपी पारुल माथुर को ज्ञापन सौंपते हुए मार पीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। पार्षद रवि साहू ने बताया कि मै घर के सामने खड़ा था इसी दौरान सौरभ पांडे और उनके साथ में 10,15 लोग आ गए और कुछ बातों को लेकर बात विवाद करने लगे। मना करने पर
सौरभ पांडे ने शब्दो का प्रयोग करने लगे। मैंने उनको समझने की कोशिश कि तो मुझे मेरे घर के दरवाजे से खींच कर जोर से धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिए। उसके बाद सौरभ पांडे सहित उनके साथियों ने लात घूंसे से मारपीट किया। उन लोगो के द्वारा गुस्से में प्राणघातक हमला भी किया। जब मेरी पत्नी ने बीच बचाव करने आयी तो ये लोग जातिसूचक गाली गलौज करने लगे। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो गई। कांग्रेसी पार्षद रवि साहू ने  सिरगिट्टी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है पुलिस ने उन लोगो पर मामूली धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि रवि साहू का कहना है सौरभ पांडे और उनके साथियों पर नानवेलेबल धारा लगा कर सिरगिट्टी पुलिस कारवाही करे। वहीं देखना यह होगा कि कांग्रेस सरकार मे कांग्रेसी पार्षद की लात घूंसो से पिटाई अब राजनीतिक रंग लेने लगी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस स्वतंत्र हो कर कार्यवाही करती है या राजनीतिक दबाव मे कारवाही ।वही अब पार्षद ने न्याय पाने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने