Sunami Media News

अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है......असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस का गांधी चौपाल एवम पदयात्रा......

अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है......
असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस का गांधी चौपाल एवम पदयात्रा...... 
बलौदाबाजार। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा रविवार को सोहेला महामाया चौक और बाशीन में  गांधी चौपाल का आयोजन किया गया था साथ ही साथ सोहेला महामाया चौक से बशीन तक पदयात्रा किया गया । गांधी चौपाल का शुभारंभ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे, प्रदेश संयोजक एवं जिला बलौदा बाजार प्रभारी राजीव अवस्थी, जिला अध्यक्ष रामदेव यादव द्वारा महात्मा गांधी के चित्र की पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ किया गया पदयात्रा में शुहेला  के सेवा समिति द्वारा बाजे गाजे के साथ विदाई दी गई  वही बाशिन के स्वागत द्वार में  आतिशबाजी, बाजे गाजे, एवम फूल माला के साथ स्वागत किया गया , पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म से धर्म जाति से जाति लड़ाई करवाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उसी के खिलाफ केरल से लेकर कश्मीर  तक  पद यात्रा कर रहे हैं। श्रीमती छाया वर्मा पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पतन की ओर जा रहा है । जिसके खिलाफ राहुल गांधी जी द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है । असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने कहा कि आने वाले समय के चुनाव में भाजपा मुद्दा विहीन है । भाजपा के हिंदुत्व के नाम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या 2014 के पहले हिंदू नहीं थे, क्या   देवी देवताओं के ऊपर खाली भाजपा का कब्जा है, इन विचारधारा को बदलने के लिए राहुल गांधी के द्वारा पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश संयोजक एवं जिला बलौदा बाजार प्रभारी राजीव अवस्थी ने कहा कि बलौदा बाजार जिले के अध्यक्ष रामदेव यादव यदु के द्वारा सभी ब्लॉकों में गांधी चौपाल एवम पदयात्रा चालू की जाएगी उसके बाद बलौदा बाजार जिले के सभी गांव में चौपालों में जा जाकर राहुल गांधी जी  के पदयात्रा करने के उद्देश्य एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजनाओं के बारे में चर्चा कर विस्तार से बताया जाएगा। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की गांधी चौपाल एवं पदयात्रा में मुख्य रूप से, राम खिलावन प्रदेश संयोजक, संतोष चंद्राकर रेवाराम साहू, ओम ठाकुर बैसाखु बंजारे, मुनीराम वर्मा ,तिहारो साहू, दिगेश्वर यदु जिला महामंत्री,जीतू यदु, जितेंद्र शाव के साथ साथ असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के महिला पदाधिकारी अलीशा भारतीय प्रभारी महामंत्री सोहेला, उमा अनंत जनपद सदस्य, दशोदा जांगड़, बाशिम सरपंच शांति वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने