Sunami Media News

देखिए आज का खास राशिफल कैसा रहने वाला है आज दिन



देखिये आज का राशिफल (21-11-2022) 

मेष
21-11-2022

 आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ अपने मित्रों की सहायता से भी आप को आर्थिक तौर पर मदद मिलेगी। आप अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताएंगे और उनके माध्यम से आपको कोई लाभ हो सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे। दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग से आप कामों में सफलता अर्जित करेंगे। काम के सिलसिले में आज आप काफी मेहनती रहेंगे और धार्मिक कामों में अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


 
---------------------------------------

वृष 
21-11-2022

 आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घर में धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं। इससे घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र का  वातावरण अनुकूल बना रहेगा। सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो जायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। आपकी आमदनी में भी बढोतरी है सकती है। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से लोगो में आपका मान बढेगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग


 
---------------------------------------

मिथुन 
21-11-2022

 विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएगा। आज के दिन करीबी रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपके दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं। उनकी समस्या सुलझाने में मदद करें इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : गुलाब रंग 


 
---------------------------------------

कर्क 
21-11-2022

 आप आमतौर पर काम के दौरान बहुत डरपोक होते हैं, लेकिन आज जो अलग होने जा रहा है। आप अपने आप को बहुत शांत और एकत्रित पाएंगे, और आप अपना काम आसानी से कर पाएंगे। इस दिन को एक लाभ के रूप में उपयोग करना और उन सभी कार्यों को समाप्त करना जो आप कुछ समय के लिए सक्षम नहीं थे। आपका जीवन साथी आपके मार्गदर्शक का रोल भी निभाएगा। काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला


 
---------------------------------------

सिंह 
21-11-2022

 आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुश और मजबूत रहेंगे। मन में प्रसन्नता होगी। हर्ष रहेगा और प्रेम की भावना रहेगी। इसका अच्छा फल आपको अपने दांपत्य जीवन में मिलेगा। जीवन साथी से आपके नजदीकी बढ़ेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। आज आपको व्यापार के सिलसिले में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कोई लाभ भी होने की संभावना है। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


 
---------------------------------------

कन्या
21-11-2022

 आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आज शाम तक किसी समारोह में शामिल होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लवमेट के लिये आज का दिन यादगार रहेगा। किसी जरूरी काम से  यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई दोस्त आज आपसे कॉन्टैक्ट कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप पूरे लग्न से काम करेंगे। जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का भूरा


 
---------------------------------------

तुला 
21-11-2022

 आज आपका मन सकारात्मक से भरपूर रहेगा। कुछ मामूली झटकों के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। आज कामकाज और व्यापार में उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें, धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


 
---------------------------------------

वृश्चिक 
21-11-2022

 आज आप एक ऐसे दौर से गुज़र सकते हैं, जहां आपको काम करने का मन करेगा। आप अनपेक्षित महसूस कर सकते हैं और आप महसूस कर सकते हैं कि आपका काम किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। लेकिन कप की चिंता न करें, आपको बस इतना काम करना है। आप जिस सराहना और पहचान की तलाश में हैं, वह दिन के अंत तक आपके पास आ जाएगी। हार मत मानो। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको समय-समय पर दोस्तों की मदद मिलती रहेगी। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गहरा लाल


 
---------------------------------------

धनु 
21-11-2022

 आज का लेन-देन सही रहेगा और ट्रैवलिंग में समय बीतेगा। किसी खास के साथ खुशनुमा यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको नई ताजगी का एहसास होगा और आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। दोस्तों के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके घर में कोई पड़ोसी या रिश्तेदार आ सकते हैं। परिवार में किसी की शादी की बात चल सकती है। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। कुछ खर्चे भी होंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेने का दिन रहेगा। काम के सिलसिले में आपको परिवार के किसी बुजुर्ग से सलाह लेकर काम करना सही रहेगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला


 
---------------------------------------


मकर 
21-11-2022

 आज आपका दिन खास रहेगा।सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज लोग आपकी बात से सहमत हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपकी सोच में नयापन आ सकता है। आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने पर ज्यादा रहेगा। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। बच्चे  घर के कामों में माता की मदद करेंगें। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------

कुंभ 
21-11-2022

 आज आपको पैसों के क्षेत्र में कुछ नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखनें का प्रयास करें अन्यथा चोरी का भी खतरा बनता नजर आ रहा है। मित्रों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आज आप किसी काम में जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही फायदा होगा।


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला 


 
---------------------------------------


मीन 
21-11-2022

 आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी रखें, आपके काफी खर्चे होंगे। कुछ लोग किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिनमें अत्यधिक धन भी खर्चा होगा और वह आपको परेशान करेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे आपके कई काम बनेंगे और कहीं से आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आप अपनी सुख सुविधा के ऊपर हद से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आर्थिक तौर पर बोझ बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल


 
---------------------------------------

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने