"बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल,,, घटना के बाद चालक फरार,,
बिलासपुर । हाई कोर्ट गेट के पास तेज रफ्तार बाइक के चालक ने मोटरसाइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजन को दी गई। घायल के बेटे ने हादसे की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चकरभाठा क्षेत्र के अमसेना में रहने वाले राजेश कुमार गढ़ेवाल किसान हैं। वे अपनी बाइक से किराना सामान खरीदने के लिए चकरभाठा गए थे। किराना सामान खरीदने के बाद वे रात 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। छतौना रोड में हाई कोर्ट गेट नंबर एक के सामने तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई थी। इधर घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग निकला।