गुजरात में अब क्या है हवा, BJP को कितनी टक्कर दे रही AAP? सर्वे में खुलासा,,
गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होने जा रही है। चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद न्यूज-सीवोटर के सर्वे में जनता के मूड का आकलन किया गया है।

उत्तर गुजरात का क्या मूड
सर्वे के मुताबिक उत्तर गुजरात की 32 सीटों में से बीजेपी को 18-22 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 7-11 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। 'आप' को यहां 02-04 सीटें हासिल हो सकती हैं तो अन्य को 0-2 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
दक्षिण गुजरात में किसकी हवा
दक्षिण गुजरात की 35 सीटों पर भाजपा को बेहद मजबूत बताया गया है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी 26-30 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को यहां 04-08 सीटें मिलेंगी तो आप को 0-2 सीटों पर जीत हासिल होगी। अन्य को 0-1 सीट मिलेगी।
सौराष्ट्र में किसका पलड़ा भारी
सौराष्ट्र में 54 सीटें हैं। सीवोटर का सर्वे कहता है कि भाजपा को यहां 37-41 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 8-12, आप को 04-06 और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है।
मध्य गुजरात में क्या मूड
मध्य गुजरात में विधानसभी की 61 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक, भाजपा यहां 46-50 सीटों पर कब्जा कर सकती है। कांग्रेस को 08-12 सीटों पर जीत मिल सकती है। 'आप' को 01-03 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। अन्य के खाते में 0-02 सीटें जाने का अनुमान है।
बीजेपी की सबसे बड़ी जीत का अनुमान
सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी 131-139 सीटें जीत सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह भाजपा का सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। भाजपा ने इससे पहले 2002 में अधिकतम 127 सीटों पर कब्जा किया था। सर्वे के मुताबिक, 2017 में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 31-39 सीटें जीत सकती है। पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही 'आप' 7-15 सीटें हासिल कर सकती है। अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।