Sunami Media

चन्द्रग्रहण के बाद आपके राशि मे क्या पड़ा असर देखिये आज का विशेष राशिफल (09-11-2022)

चन्द्रग्रहण के बाद आपके राशि मे क्या पड़ा असर देखिये आज का विशेष राशिफल (09-11-2022) 

मेष
09-11-2022

 रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊँचे लक्ष्य को हासिल करने के नज़रिए से समझ-बूझकर थोड़ा ख़तरा उठाया जा सकता है। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग 


 
---------------------------------------

वृष 
09-11-2022

 आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई खास काम करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 


 
---------------------------------------

मिथुन 
09-11-2022

 आज आप जीवनसाथी के स्वभाव में एक गंभीरता का अनुभव करेंगे। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से बचें। आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिणपूर्व 

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------


कर्क 
09-11-2022

 सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------

सिंह 
09-11-2022

 आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप खुद को बिजी रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। मंदिर में फल दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग 


 
---------------------------------------

कन्या
09-11-2022

 आज आपको अपने परिवार के लोगो की तरफ से कोई उपहार मिल सकता हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। विद्यार्थी भी मन लगाकर मेहनत करेंगे। परिश्रम के कारण आपको सफलता मिलेगी। आपको विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

तुला 
09-11-2022

 निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------

वृश्चिक 
09-11-2022

 आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों के साथ अधिक समय बितायेंगे। इस राशि के छात्रों के मन में सकारात्मक विचार आयेंगे। अपने विचारों को घर वालों के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। आज दूसरों के काम से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, आपको काम में फायदा जरूर मिलेगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग 


 
---------------------------------------

धनु 
09-11-2022

 आज नौकरी के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। परिजनों से संबंध और भी मधुर होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आप बहुत ही उत्साहित रहेंगे। आपके सामने एक साथ बहुत सी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा आपके प्रिय की गैरहाजिरी आपके दिल को नाजुक बना सकती है। व्यापार में भागीदारी में लाभ होगा। परिवार में आर्थिक बताएगी। आपके कमीशन में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

मकर 
09-11-2022

 परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए  कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताक़त और कमज़ोरियों को जान सकेंगे। दिन वाक़ई कुछ कठिन हो सकता है। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 


 
---------------------------------------

कुंभ 
09-11-2022

 आज मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड होगा। नई बातों कोजानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, समय आपके अनुकूल रहेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 


 
---------------------------------------

मीन 
09-11-2022

 आज जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। चुप रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। प्यार आपके तन तथामन पर हावी है। अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनेक प्रकार की चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ेगा। नई कला, साहित्य और संगीत में आपकी रुचि होगी। नौकरीशुदा लोग एक अच्छे बदलाव के लिए किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं।  


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 


 
---------------------------------------

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media