Sunami Media

आबकारी विभाग बलोदाबाजार की कार्यवाही

आबकारी विभाग बलोदाबाजार की कार्यवाही

 *लगभग 36 बल्क लीटर अवैध महुआ मदिरा (अनुमानित कीमती 3600 /-)  एवं 4000 kg लगभग महुआ लाहन ,अनुमानित कीमती 60,000/- किया गया जब्त*


कसडोल । सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए. पी.त्रिपाठी सर  के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर महोदय,बलौदा बाजार श्री रजत बंसल के विशेष निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री विकास गोस्वामी ज़िला बलोदाबाजार के मार्गदर्शन में दिनांक 14-10-22 को ग्राम पंचायत घट मड़वा, साबरिया डेरा में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाए जाने की  सूचना  पर रात में 03 प्वाइंट में नाका लगाया गया चेकिंग की गई एवम्  अल सुबह ग्राम पंचायत घट मड़वा,निकट सबरिया डेरा में  आबकारी विभाग द्वारा  में अवैध शराब बनाने के स्थान पर दबिश कार्यवाही में  मौके पर झाड़ियों में जिनमें विभिन्न प्लास्टिक बॉटल एवं जरीकेन भरी लगभग 36 बल्क लीटर महुआ मदिरा,  तालाब में डूबी विभिन्न  100 बोरियों   में भरी  लगभग 4000 किलोग्राम महुआ लाहान, अनुमानित कीमती 24000/-बरामद जिसे मौके पर नष्ट किया गया। भापका पात्र नष्ट किया गया।
सूचना अनुसार सबरिया क्षेत्रों में महुआ शराब की सप्लाई की जाती है, जिस पर कड़ी कारवाही की जा रही है।

अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),59 (क) ,34(1) (क़)(च) का प्रकरण आबकारी वृत्त कसडोल में कायम कर विवेचना मे लिया गया।

  उपरोक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी  श्री अजय पांडेय, आबकारी उपनिरीक्षक गोविंद कुमार ध्रुव, विपिन पाठक, मुख्य आरक्षक गोपाल साहू उपस्थित रहे, नगर सैनिक गौकरण मानिकपुरी , विश्वनाथ जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media