Sunami Media

मिलावट पर अब तक कि बड़ी कार्रवाई, दाल मिलर को लगाया गया 8 लाख रूपये का जुर्माना

मिलावट पर अब तक कि बड़ी कार्रवाई, दाल मिलर को लगाया गया 8 लाख रूपये का जुर्माना,,



राज्य में अब तक सबसे बड़ा जुर्माना,दाल में चमक बढ़ानें के लिए प्रतिबंधित स्टोन पाउडर का किया गया था उपयोग*

बलौदाबाजार। न्यायालय अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता ने दाल मिलावट के प्रकरण पर सुनवाई करते हुए भाटापारा सूरजपुरा रोड स्थित मेसर्स सियाराम दाल मिल के मालिक सुरेश खत्री पर दाल में चमक बढ़ानें हेतु प्रतिबंधित स्टोन पाउडर की उपयोग करने पर 8 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
उक्त प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि 29 मई 2019 को मिल में निरीक्षण के दौरान लगभग 7 सौ बोरी दाल में चमक के लिए उपयोग होने वाले प्रतिबंधित स्टोन पाउडर (एडल्ट्रेंट) जब्त किया गया था। जिसे जांच के लिए राज्य खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। उक्त सैम्पल का जांचकर इसका फाइनल रिपोर्ट आया जिसमें उक्त अपद्रव्य की पुष्टि हुई है। जिस पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media