Sunami Media News

सुनामी ब्रेकिंग । सड़क पर केक काट कर जन्म दिन मनाने वाले युवक पर अपराध दर्ज तोरवा पुलिस ने की पहली कार्यवाही ।

लोक मार्ग को बाधित कर केक काटने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज .


पेट्रोलिंग के दौरान धान मंडी रोड पर युवक को बाईक अड़ाकर कर केक काटने का प्रयास करते पकड़ा गया

 आरोपी युवक गिरफ्तार तथा बाइक भी जप्त

आगे भी लोक मार्ग पर बाधा उत्पन्न कर केक काटने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी

अपराध क्रमांक - 496/2022  धारा - 283 भा द वी

नाम आरोपी - आयुष यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 25 वर्ष निवासी शंकर नगर थाना तोरवा बिलासपुर

 विवरण उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर द्वारा निर्देश दिया गया था कि सड़क पर केक काटने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जानी है इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक महोदया कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार द्वारा भी कार्यवाही हेतु पृथक से निर्देश जारी किया जाए थे इनके परिपालन में थाना तोरवा में लोक मार्ग को बाधित कर केक काटने वाले युवक आयुष यादव पिता रामनाथ यादव निवासी शंकर नगर तोरवा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 496 / 2022 धारा 283 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एफआईआर लिया गया आरोपी युवक द्वारा धान मंडी रोड में अपने जन्मदिन पर 02..03 साथियों को बुलाकर तथा स्वयं की स्कूटी को रास्ते में बेतरतीब ढंग से खड़ी कर आवागमन को अवरुद्ध कर केक काटने का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम वहां से गुजरी तो युवक भागने लगे मौके पर लोक मार्ग को अवरुद्ध कर अन्य व्यक्तियों के आवागमन में बाधा एवं संकट उत्पन्न कर जन्मदिन मना रहे युवक आयुष यादव को पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर बाइक भी जप्त की गई तथा युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।
         थाना तोरवा द्वारा आगे भी ऐसी कार्यवाही की जाती रहेगी

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने