Sunami Media

ये अभिनेत्री जीन्स पहन कर करेगी शो में एंट्री तारक मेहता शो को मिली नयी दयाबेन,

ये अभिनेत्री जीन्स पहन कर करेगी शो में एंट्री,, तारक मेहता शो को मिली नयी दयाबेन,



छोटे पर्दे पर बहुत लंबे समय से चलता आ रहा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा किसी न किसी कारण हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इस शो के फैन्स, अपने चहिते कलाकारों को देखना बेहद पसंद करते हैं। इस शो के किरदार लोगों के मन में घर कर चूके हैं।


ऐसे में एक के बाद एक स्टार के शो छोड़ने से लोगों के बीच काफी निराशा छा गई है। अब खबर आ रही है कि दयाबेन के किरदार के लिए नए चेहरे की तलाश की जा रही है। दिशा वकानी ने दयाबेन के किरदार को बखुबी निभाया था। लेकिन उन्हें अचानक शो छोड़ने से शो के निर्माता को इस करेक्टर के लिए सही कलाकार नहीं मिल पाया है।




दयाबेन के किरदार के लिए मेकर्स ने काफी लोगों को ऑडिशन भी लिया है। जानकारी के अनुसार दयाबेन की तलाश अब पूरी हो गई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार में काजल पिसल नजर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इस बात की सच्चाई जानने के लिए काजल पिसल को कॉल किया गया था पर उनसे बात न होने की वजह से इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की जा सकती की दयाबेन का किरदार वह निभाएंगी।



कयास लगाया जा रहा है कि शायद काजल पिसल इस बारे में अभी बात नहीं करना चाहती। अगर ये अफवाह सही साबित होता है तो अगले महीने से काजल पिसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर नजर आ सकती है। बतादे दयाबेन के किरदार के लिए कई नाम सामने आ चूके हैं।


काजल पिसल इससे पहले ऐश्वर्या सखूजा का नाम सामने आया था। ऐश्वर्या से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उसके बाद ही उन्होंने ये जानकारी साझा की थी कि “मैंने इस रोल के लिए टेस्ट दिया था लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इस कर पाऊंगी”। ऐश्वर्या के इस बयान के बाद सबकी निगाहें काजल पिसल पर टिक्की हुई है।





Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media