Sunami Media News

मैग्नेटो मॉल के फ्लोर में लगी आग,,,,मचा हड़कंप देखिये रिपोर्ट,,

मैग्नेटो मॉल के फ्लोर में लगी आग,,,,मचा हड़कंप देखिये रिपोर्ट,,



बिलासपुर। शहर के बीचों बीच स्थित श्रीकांत वर्मा मार्ग में  रामा मैग्नेटो मॉल के फस्ट फ्लोर में आग लग गई हैं। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई, जिसको जहां से रास्ता मिला भागते नजर आए। फिलहाल दमकल लेकर NDRF की टीम मॉल पहुंच गई है।
मंगलवार को मैग्नेटो मॉल में अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ थी। फिर भी सैकड़ों की संख्या में PVR में परिवार सहित फिल्म देखने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोग बार के अंदर शराब पीने – पिलाने का दौर चल रहा था। फूड कोर्ट में बड़ी संख्या में लोग लजीज व्यंजन का आनंद ले रहे थे। सकड़ों की संख्या में लोग खरीददारी का आनंद ले रहे थे। इसी बीच मॉल के तीसरे फ्लोर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे मॉल में धुआं भर गया। अंदर का धुंआ बाहर निकलने लगा। लिहाजा मॉल के बाहर खड़े लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। मॉल के अंदर बैठे और खरीददारी कर रहे लोगो के बीच भी भगदड़ मच गई। जिसको जहां से रास्ता मिला भागते नजर आए। इस बीच किसी ने दमकल के लिए फोन कर दिया। तब तक मॉल के बाहर लोगों के भीड़ लग गई। मॉल के कर्मचारी भी बाहर भागने लगे। इस बीच PVR और बार में बैठे लोगों को भी आनन – फानन में बाहर निकाला गया। मॉल के बाहर चारो तरफ बेरिकेटिंग कर सड़क ब्लाक किया गया और बाहर निकलने वालों को जाने दिया गया। बताया जा रहा है की तीसरी मंजिल पर फूड प्लाजा किसी के किचन में अचानक धुंआ उठने लगा,वही आग लगने की तस्दीक करने मॉल प्रबंधन अपने कर्मचारियों समेत तीसरे माले पर खोजबीन कर रहा है।
समाचार लिखे जाने तक लोगों को मॉल से बाहर निकाला जा रहा था और दमकल के साथ पहुंची टीम आग पर काबू पाने के लिए प्लानिंग कर रहे थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने