Sunami Media News

स्टेट बैंक में बढ़या ब्याज देखिये रिपोर्ट

स्टेट बैंक ने इंटरेस्ट रेट में 80 बेसिस प्वॉइंट्स तक बढ़ोतरी की है। इससे पहले 15 अक्टूबर को एफडी पर ब्याज दर बढ़ाया था। इस वृद्धि के बाद न्यूनतम इंटरेस्ट 3% और अधिकतम 6.25% हो गया है।


सुनामी बिजनेस : दिवाली से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में वृद्धि की है। नई दर 22 अक्टूबर से प्रभावी होगी। स्टेट बैंक ने इंटरेस्ट रेट में 80 बेसिस प्वॉइंट्स तक बढ़ोतरी की है। इससे पहले 15 अक्टूबर को एफडी पर ब्याज दर बढ़ाया था। इस वृद्धि के बाद न्यूनतम इंटरेस्ट 3% और अधिकतम 6.25% हो गया है।

1 वर्ष से कम के एफडी पर बढ़ा ब्याज

एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 7-45 दिनों के लिए दर 3 फीसदी है। 45-179 दिनों के लिए ब्याज दर 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 4.50 फीसदी, 180-210 दिनों के लिए 60 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 5.25 फीसदी, 211 दिन से 1 साल के कम के लिए 80 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 5.50 फीसदी और 1 वर्ष से 2 साल से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दर 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 6.10 फीसदी कर


2 वर्ष से लेकर 3 साल से कम के एफडी पर ब्याज दर 60 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 6.25 फीसदी किया गया है। 3 साल से लेकर 5 साल से कम के एफडी पर 30 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 6.10 फीसदी और 5 साल से 10 वर्ष तक के एफडी पर 25 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 6.10 फीसदी कर दिया गया है।



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने