Sunami Media News

बच्चा चोरी के शक में साधुओं की जमकर पिटाई,, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बच्चा चोरी के शक में साधुओं की जमकर पिटाई,, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


छत्तीसगढ़ । इन दिनों प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह आने की अफवाह फैली हुई है. इस कड़ी में भिलाई के चरोदा बस्ती में बच्चा चोरी के शक में बस्ती के लोगों ने 3 साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. भिलाई 3 थाना क्षेत्र के चरोदा बस्ती में बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. साधुओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. बहरहाल पुलिस इस मामले में वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर 25 से 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

वीडियो के मुताबिक बस्ती के लोगों ने इन साधुओं को घेर रखा था और तीनों साधुओं की लात, घुसे और हाथों से जमकर पिटाई कर रहे हैं. इस दरमियान एक पुलिसकर्मी साधुओं को बचाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा पुलिस को भी भीड़ खींचने लगी. इस पिटाई से साधु बुरी तरह से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर साधुओं को थाने ले गई. पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ में जुटी है.

इस मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्चा चोरी के शक पर चरोदा बस्ती इलाके में 3 साधुओं को ग्रामीणों ने पकड़ा है और उनकी जमकर पिटाई कर दी. इसकी सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और साधुओं को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर आए और उनका मुलायजा करवाए हैं. पुलिस ने साधुओं ने पूछताछ में बताया कि राजस्थान के अलवर के रहने वाले है जो पिछले 15 से 20 से  दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने रेनबसेरा में रुके हुए थे जिसका नाम राजबीर सिंह, श्याम सिंह,अमन सिंह बताया जा रहा है.


राजस्थान से दुर्ग आए साधुओं ने चरोदा बस्ती भिक्षा मांगने पहुंचे थे जहां साधु एक बच्चे से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में लोगों ने जमकर पिटाई कर दी पिटाई से तीनों साधु गंभीर रूप से घायल हो गए जिससे पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए ले गए. बहरहाल पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर वायरल विडियो के आधार पर 25 से 30 लोगों से पूछताछ कर रही है. तीनों साधु राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस राजस्थान पुलिस से संपर्क कर रही है. साधुओं के आपराधिक रिकार्ड तलाश रही है.





Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने