कांग्रेस नेता आलोक सिंह को हिमांचल में मिली बड़ी जिम्मेदारी,,हाई कमान ने जताया भरोसा,,
बिलासपुर । किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेम्बर बिलासपुर के लोकप्रिय नेता आलोक सिंह पर हाई कमान ने एक बार फिर से भरोसा जताया है हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले कोटलिहार विधानसभा में को-ऑब्जर्वर नियुक्ति किया गया है । मालूम हो कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आठ विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का आब्जर्वर बनाया गया है।
बता दे कि कांग्रेस नेता आलोक सिंह का छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर संभाग अच्छा खासा वर्चस्व है और राजनीतिक में एक बेहतरीन अनुभव है, श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जो हाई कमान ने मुझे जबाब दारी सोपी है उसको मैं बखूबी निभाउंगा और हिमांचल प्रदेश में निश्चित रूप से एक नए कीर्तिमान के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी ।