Sunami Media

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके 16 और 17 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके 16 और 17 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर


बिलासपुर 14 अक्टूबर 2022/राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसूईया उइके 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवस के लिए बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके राजभवन रायपुर से सवेरे 10.30 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सुश्री उईके का आगमन दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर एसईसीएल गेस्ट हाउस में होगा। दोपहर 2 बजे जिला न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हांेगी। दोपहर 3.30 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम 4.30 बजे व्यापार विहार स्थित एक निजी होटल आनंद इम्पीरिया में आयेाजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5.15 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री उईके रात्रि विश्राम एसईसीएल गेस्ट हाउस में ही करेंगी। राज्यपाल दूसरे दिन 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कोटा के डीकेपी हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 3.18 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कोटा के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री उईके दोपहर 3.30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से होकर राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगी।
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media