Sunami Media News

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 32 सालों का रिकार्ड टूटेगा आलोक सिंह ।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 32 सालों का रिकार्ड टूटेगा आलोक सिंह ।

कांग्रेस नेता आलोक सिंह पहुँचे हिमांचल कांग्रेस प्रत्यासी के लिए कर रहे है प्रचार ।

बिलासपुर ।  हिमांचल प्रदेश के ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 32 सालों से जीत को तरस रही कांग्रेस ने इस बार एड़ी चोटी का जोर लगाया है । बीजेपी के किले को ध्वस्त करने का पूरा  प्लान तैयार किया गया है विधानसभा चुनाव के एलान के बाद से कांग्रेस के विभिन्न  पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जबरदस्त चुनौती दे रहे है ।


बता दें कि विधानसभा क्षेत्र के मंडल उपमंडल क्षेत्र में विधानसभा प्रत्याशी सैकड़ों युवाओं के साथ लगातार शक्ति प्रदर्शन हुए बीजेपी को ललकार रहे हैं और  सभाओं में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है

बताते चले कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कोई भी अपना दांव छोड़ना नहीं चाहती है और एक बार फिर से सरकार बनाने के लिए पुरजोर प्रयास में लगी हुई है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के 40 राष्ट्रीय नेताओं को स्टार प्रचारक बना कर उतारा गया है इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव आलोक सिंह को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है जहां पर आलोक सिंह पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जबरदस्त  चुनाव प्रचार कर रहे हैं लगातार नाटक नुक्कड़ सभाएं आयोजित का कांग्रेस के लिए समर्थन मांग रहे हैं आलोक सिंह ने सुनामी मीडिया से बात करते हुए कहा की जिस तरीके से पिछले 32 वर्षों में कांग्रेस इस विधानसभा से जीत के लिए तरस रही थी लेकिन अब 32 सालों का रिकॉर्ड टूटेगा और निश्चित रूप से कांग्रेस का प्रत्याशी की चुनाव में जीत मिलेगी और हिमाचल प्रदेश में एक स्वतंत्र कांग्रेसी सरकार बनेगी यह मेरा विश्वास है ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने