सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 1 बनने का मौका, क्या ये दोनों स्टार बल्लेबाज कर पाएंगे ये कमाल?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत 15 साल बाद खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। टीम इंडिया को अगर एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीतना है तो कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को रन बनाना होगा। अगर यह दोनों स्टार खिलाड़ी इस मेगा इवेंट में रन बनाते हैं तो टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के चांस तो बढ़ेंगे ही साथ ही कोहली और रोहित एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।
यह रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों का। 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित ने 33 मैचों में 847 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। वहीं 2012 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले कोहली रोहित से दो ही रन पीछे हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 76.81 की औसत से मात्र 21 मैचों में 845 रन बनाए हैं और वह 5वें पायदान पर है। इन दोनों खिलाड़ियों के पास इस साल महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ नंबर 1 बनने का शानदार मौका है।
Tags
खेल