कसडोल। ग्राम पंचायत धमनी के अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा की कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी से निवास रायपुर में सौजन्य मुलाकात की । श्री अग्रवाल जी ने इन युवा कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना एवं अग्निवीर की भर्ती में चयन होकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने हेतु उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आज के इस अवसर पर भाजयुमो धमनी के अध्यक्ष श्री बृजभान सिंह यदु, श्री हीरेन्द्र यदु मिस्त्री संघ अध्यक्ष, अग्निवीर टीम के अध्यक्ष श्री अखिलेश यदु, श्री बृज दीवान, श्री ओम प्रकाश निषाद, श्री विक्की यदु, श्री रोशन कलिहारी, श्री धनवीर धनुहार, श्री ओम प्रकाश यादव, श्री सोमू यदु,श्री घनश्याम पैकरा, श्री कुश पटेल, श्री डिगेश निषाद, श्री पिंटू पैकरा, श्री तारकेश्वर पैकरा, श्री नंदलाल यादव, श्रीहरी निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं ने आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से मिले ।
by Mukesh tiwari
-
0